नई दिल्ली :- भारत में एक बार फिर से नए नोट जारी होने की खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में गवर्नर हस्ताक्षर वाले महात्मा गांधी श्रृंखला में ₹10 और ₹500 के नए नोट जारी करने की घोषणा की है। इस घोषणा से आम जनता को परेशान करने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा यह कदम देश की मौद्रिक प्रणाली को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए उठाया जाएगा।
क्या भारत में जल्द बंद होंगे ₹500 के नोट
आज से कुछ साल पहले भी भारत में पुराने नोटों को बंद किया गया था और नए नोटों को चलाया गया था। अब एक बार फिर से खबर आई है कि भारत में ₹500 का नोट बंद होने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक ने गवर्नर हस्ताक्षर वाले महात्मा गांधी नई श्रृंखला में ₹10 और ₹500 के नए नोट जारी करने की घोषणा की है। ऐसे में अतीत में जारी हुए सभी ₹10 और ₹500 के नोट वैध बनेंगे। लेकिन इससे आम जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर भारत में₹500 के नोट बंद होते हैं तो आम जनता अपने नोट बैंक से एक्सचेंज करवा सकती है। भारत में एक बार फिर से यह कदम देश की मौद्रिक प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए और नागरिकों की सुविधाजनक लेनदेन सुनिश्चित करने के लिए लिया जाएगा।