सोनीपत :- हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही हरियाणा के कुछ जिलों के बीच एक नया हाईवे बनने वाला है, जिससे लोगों को सफर करने में आसानी होगी। यह नया हाईवे जीटी रोड से होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक जाएगा। इस नए हाईवे के निर्माण में करीब 1380 करोड रुपए खर्च होंगे। आईए जानते हैं कब शुरू होगा इस नए हाईवे का काम।
हरियाणा में जल्द बनेगा एक नया हाईवे
आम जनता को सफर में कोई परेशानी ना हो इसीलिए भारत के हर राज्य में नए-नए हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में खबर आई है कि हरियाणा में भी जल्द एक नया हाईवे बनाया जाएगा, जिससे हरियाणा के लोगों का सफर पहले से काफी आसान होगा। इतना ही नहीं हरियाणा के लोगों को इस हाइवे से सफर करने पर समय की भी बचत होगी। यह हाईवे जीटी रोड से होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक जाएगा। इस हाईवे का काम शुरू हो गया है। गोहाना से जींद तक सड़क का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही सोनीपत से गोहाना के बीच का काम भी पूरा किया जाएगा। अप्रैल की शुरुआती दिनों में इस हाइवे पर वाहनों का आवागमन शुरू किया जाएगा।
सोनीपत से जींद के लिए कितना लगेगा समय
सोनीपत से जींद जाने वाले लोगों को अब हाईवे पर सफर करने का मौका मिलेगा। सोनीपत से जींद के लिए नया हाईवे जल्द ही तैयार होने वाला है। सोनीपत से जींद हाईवे से जाने पर अब लोगों को केवल एक घंटा 15 मिनट का सफर तय करना होगा। सोनीपत से जींद बनने वाले हाईवे का काम जल्द पूरा किया जाएगा। अभी सोनीपत और जींद से लाइन पर गार्डर रखने का काम बाकी है। इसके बाद पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस हाईवे NH- 352A को गांव ईसापुर खेड़ी के पास दिल्ली कटरा एक्सप्रेस से जोड़ा जाएगा। यह रास्ता जोड़ने से जींद से दिल्ली जाने का रास्ता भी पहले से आसान होगा और लोगों का समय भी बचेगा।