---Advertisement---

Haryana News: हरियाणा को नायब सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले में बनेगी पहली हाई सिक्योरिटी जेल

By Rohit Kumar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

रोहतक, Haryana News :- हरियाणा को नायब सरकार की तरफ से बड़ी सौगात दी गई है। हरियाणा के रोहतक में जल्द हरियाणा की पहली हाई सिक्योरिटी जेल बनने जा रही है। जिसका निर्माण पहले से ही जोरों से चल रहा है। जानकारी के लिए बता दे की ये जेल हरियाणा के रोहतक जिले के सुनारिया में बनने जा रही है। इस जेल का निर्माण सुनारिया जेल के परिसर में ही किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

इस जेल में आधुनिक तकनीक और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दे इस जेल को बनाने के लिए जो निर्माण किया जा रहा है वह पूरी तरह से सीमेंट और कंक्रीट का किया जा रहा है, यानी इस जेल में किसी भी प्रकार की ना तो कोई खुदाई कर सकेगा और नहीं दीवार को तोड़ने की आशंका बनेगी। यह जेल दो मंजिला होगी। जिसमें टोटल 312 विशेष सुरक्षा सेल होंगे। इस जेल के अंदर प्रदेश के मुख्य अपराधी, गैंगस्टर और आतंकियों को रखा जाएगा।

“नो एस्केप जॉन” Haryana News

वही प्रदेश के जेल मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा ने भी जेल में जाकर सुरक्षा इंतजाम की जाँच की है और निर्माण संबंधी गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने कहा यह जेल हरियाणा के नहीं के लिए नहीं बल्कि देश के लिए एक मिसाल कायम करेगी। (Haryana News) इससे पहले सुनारिया जेल में 1319 कैदी अपनी सजा भुगत रहे हैं। जिनकी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, लेकिन इस जेल के बनने के बाद उनकी सुरक्षा और भी अधिक मजबूत हो जाएगी। इस जेल के बनने के बाद न सिर्फ जेल के अपराधियों के फरार होने की घटनाओं पर बंदिश लगेगी बल्कि जेल के अंदर चलती चल रही संगठित आपराधिक गतविधियां भी पूरी तरह से बंद हो जाएगी। यह जय अपराधियों के लिए एक “नो एस्केप जॉन” बनेगी।

वंदना गुप्ता

वंदना गुप्ता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो KhabriExpress.net के लिए ऑटोमोबाइल, गैजेट, हरियाणा समाचार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उनकी लेखनी स्पष्ट, विस्तृत और पाठकों के लिए उपयोगी होती है। नवीनतम तकनीक और नीतियों की गहरी समझ के साथ, वे सटीक और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment