---Advertisement---

Haryana News: हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 100 करोड़ की लागत से बनेगा नया फ्लाईओवर

By Vandana Gupta

Published On:

Follow Us
Flyover
---Advertisement---

गुरुग्राम, Haryana News :- आप सभी जानते हैं हरियाणा के कई शहरों में फ्लाईओवर न होने के कारण आम जनता को जाम से परेशानी होती है। ऐसे में हरियाणा सरकार इस जिले में 100 करोड़ की लागत से नया फ्लाईओवर बनाने जा रही है। जिससे आम जनता को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। बताया जा रहा है इसके लिए NHAI की तरफ से टेंडर जारी कर दिया गया है और वर्ष 2027 में इस फ्लाईओवर के निर्माण का काम पूरा भी हो जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद ट्रैफिक जाम के साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है। बता दें यह नया फ्लाईओवर दिल्ली- जयपुर हाईवे पर कापड़ीवास के पास हीरो चौक पर बनेगा।

शहर की सुंदरता में चार चांद

इस नई फ्लाईओवर बनने के बाद शहर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। वही आम जनता का आना-जाना भी सुगम होगा। कुछ दिन पहले भी फ्लाईओवर बनने वाली जगह पर एक बस दुर्घटना हुई थी जिसमे भी कई यात्री मारे गए थे। ऐसे में यह नया फ्लावर दुर्घटनाओं को कम करने और जिले के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। NHAI के द्वारा टेंडर प्रक्रिया की शुरुआत भी की गई है और टेंडर जारी कर दिया गया है। आने वाले कुछ महीनो में ही इस निर्माण का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।

वंदना गुप्ता

वंदना गुप्ता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो KhabriExpress.net के लिए ऑटोमोबाइल, गैजेट, हरियाणा समाचार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उनकी लेखनी स्पष्ट, विस्तृत और पाठकों के लिए उपयोगी होती है। नवीनतम तकनीक और नीतियों की गहरी समझ के साथ, वे सटीक और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment