चंडीगढ़ :- हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से लेकर 3 जून तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवा, बिजली चमकने और बारिश के साथ येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
29 मई – येलो अलर्ट जारी
हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है।
30 मई – ऑरेंज अलर्ट घोषित
इस दिन अधिक बारिश और तेज हवाओं का खतरा बढ़ेगा।
-
चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में कई जगह तेज बारिश हो सकती है।
-
जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
-
कुछ इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी है।
31 मई – फिर से येलो अलर्ट
इस दिन भी पूरे राज्य में बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
-
चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश की संभावना है।
-
कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी में भी कहीं-कहीं पानी बरस सकता है।
-
तेज हवाएं और बिजली चमकने की आशंका जारी रहेगी।
1 जून – फिर ऑरेंज अलर्ट
-
चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में बारिश के साथ-साथ आंधी की संभावना है।
-
कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश हो सकती है।
-
इन जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
2 जून और 3 जून – येलो अलर्ट बरकरार
इन दो दिनों में भी हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी रखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
क्या करें सावधानी के लिए?
-
तेज बारिश और आंधी के समय बिजली के खंभों, पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहें।
-
जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।
-
मौसम की अपडेट पर स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।