चंडीगढ़ :- हरियाणा में आज मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा की संभावना जताई है और इसी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिकप्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
चंडीगढ़ स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
विशेष रूप से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश के संकेत हैं। साथ ही इन क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली कड़कने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।
इस मौसमी बदलाव के चलते लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से जुड़ी चेतावनियों का ध्यान रखें। किसान वर्ग को भी अपने फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।