चंडीगढ़, Haryana BPL Ration Card News :- हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आने वाले परिवारों की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सरकार की चेतावनी और फैमिली आईडी में आय अपडेट करवाने की प्रक्रिया के बाद करीब 4 लाख परिवारों ने खुद को BPL सूची से बाहर करवा लिया है। अब प्रदेश में BPL परिवारों की कुल संख्या घटकर 48 लाख 5 हजार 547 रह गई है, जो पहले 51 लाख 96 हजार 380 थी। यानी बीते कुछ महीनों में करीब 3 लाख 90 हजार 833 परिवारों ने BPL का लाभ छोड़ दिया।

सरकार की चेतावनी बनी बदलाव की वजह
हरियाणा सरकार ने मार्च के अंत में साफ चेतावनी दी थी कि जिन लोगों ने गलत तरीके से BPL कार्ड बनवा रखे हैं, वे 20 अप्रैल तक खुद ही अपना नाम हटवा लें, वरना कार्रवाई की जाएगी। इस चेतावनी का सीधा असर देखने को मिला और हजारों परिवारों ने खुद आगे बढ़कर अपनी फैमिली आईडी में सही आय दर्ज करवाई। इसके बाद संबंधित विभाग ने परिवारों की आय जांचने और कार्ड सत्यापन की प्रक्रिया तेज की, जिससे फर्जी या अयोग्य लाभार्थियों की संख्या में भारी कटौती हुई।
जुलाई में करीब 4 लाख परिवारों को नहीं मिलेगा राशन
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2025 से लगभग 4 लाख परिवारों को राशन नहीं मिलेगा, क्योंकि वे अब BPL श्रेणी में नहीं आते। इसका सीधा असर सरकारी योजनाओं और राशन वितरण पर पड़ेगा।
हरियाणा के किस जिले में कितने घटे BPL कार्ड
जिला | 30 मार्च 2025 | 1 जुलाई 2025 | घटे कार्ड |
---|---|---|---|
अंबाला | 2,24,637 | 2,04,220 | 20,417 |
भिवानी | 2,49,344 | 2,34,221 | 15,123 |
चरखी दादरी | 98,008 | 89,915 | 8,093 |
फरीदाबाद | 3,71,923 | 3,49,871 | 22,052 |
फतेहाबाद | 2,09,855 | 1,91,432 | 19,553 |
गुरुग्राम | 2,06,760 | 1,80,201 | 26,559 |
हिसार | 3,62,204 | 3,41,338 | 20,866 |
झज्जर | 1,77,568 | 1,63,024 | 14,544 |
जींद | 2,82,024 | 2,57,872 | 24,152 |
कैथल | 2,33,402 | 2,14,706 | 18,696 |
करनाल | 3,19,994 | 3,01,682 | 18,312 |
कुरुक्षेत्र | 2,03,980 | 1,85,779 | 18,201 |
महेन्द्रगढ़ | 1,84,348 | 1,70,261 | 14,087 |
मेवात | 2,62,807 | 2,45,829 | 16,978 |
पलवल | 2,42,692 | 2,26,984 | 15,708 |
पंचकूला | 94,807 | 85,229 | 9,578 |
पानीपत | 2,68,866 | 2,54,683 | 14,183 |
रेवाड़ी | 1,71,817 | 1,56,494 | 15,323 |
रोहतक | 1,97,494 | 1,82,875 | 14,619 |
सिरसा | 2,90,474 | 2,60,822 | 29,652 |
सोनीपत | 2,79,001 | 2,55,966 | 23,035 |
यमुनानगर | 2,73,318 | 2,51,270 | 22,048 |
कुल | 51,96,380 | 48,05,547 | 3,90,833 |
इन जिलों में सबसे ज्यादा घटे BPL कार्ड
-
सिरसा: सबसे ज्यादा बदलाव सिरसा जिले में देखने को मिला, जहां 29652 परिवारों ने BPL श्रेणी छोड़ी।
-
गुरुग्राम: यहां 26559 परिवारों का नाम हटाया गया।
-
करनाल: यहां 23035 परिवारों ने BPL श्रेणी से बाहर होने की सूचना दी।
-
चरखी दादरी: सबसे कम प्रभाव इस जिले में देखा गया, जहां केवल 8093 परिवार BPL सूची से हटे हैं।
क्या है फैमिली आईडी का रोल?
हरियाणा सरकार की ‘परिवार पहचान पत्र (PPP)’ योजना के तहत हर परिवार की आर्थिक स्थिति और सदस्यों का पूरा ब्यौरा डिजिटल रूप में दर्ज किया जाता है। इसी के आधार पर तय होता है कि कोई परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ पाने का पात्र है या नहीं। फैमिली आईडी में गलत या पुरानी आय दर्ज होने पर कई परिवार BPL लाभ ले रहे थे। सरकार ने इन्हीं गलत रिकॉर्ड्स को दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाया था, जिसका अब असर दिख रहा है।
क्या हैं इसके फायदे और असर?
-
सरकारी योजनाओं का सही लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा।
-
फर्जीवाड़ा रुकेगा और सिस्टम पारदर्शी बनेगा।
-
वास्तव में गरीब परिवारों को ज्यादा सहयोग मिलेगा।
-
सरकार का आर्थिक बोझ कम होगा और वितरण प्रणाली बेहतर होगी।