---Advertisement---

Haryana Weather News: हरियाणा में भीषण गर्मी ने मचाया तांडव, इस दिन से फिर शुरू होगी बारिश

By Rohit Kumar

Published On:

Follow Us
Haryana Weather News
---Advertisement---

भिवानी, Haryana Weather News :- हरियाणा में गर्मी का असर फिर बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, जो पश्चिमी विक्षोभ 2 जून को आया था, वह 6 जून की रात को निकल गया। इसके बाद शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा और धूप तेज पड़ी। दोपहर में लोगों को काफी गर्मी झेलनी पड़ी।

Haryana Weather News
Haryana Weather News

गर्मी का हाल

शुक्रवार को दिन का तापमान वीरवार से 4.2 डिग्री ज्यादा रहा। रोहतक सबसे गर्म रहा, जहां 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान भी बढ़ा और जींद में सबसे कम 22.5 डिग्री रहा।

आगे क्या होगा मौसम का हाल?

  • 12 जून तक तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

  • कई जगह तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

  • लू चलने की भी संभावना है, इसलिए सावधान रहें।

  • 12 जून को एक नया मौसम सिस्टम (विक्षोभ) आएगा, जिससे उत्तर हरियाणा के जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक-दो दिन में हवाओं की दिशा उत्तर से पश्चिम की तरफ हो जाएगी, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।

वंदना गुप्ता

वंदना गुप्ता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो KhabriExpress.net के लिए ऑटोमोबाइल, गैजेट, हरियाणा समाचार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उनकी लेखनी स्पष्ट, विस्तृत और पाठकों के लिए उपयोगी होती है। नवीनतम तकनीक और नीतियों की गहरी समझ के साथ, वे सटीक और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment