Haryana Weather Update :- हरियाणा में गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि राज्य में 14 जून से 19 जून तक लगातार बारिश देखने को मिल सकती है। इससे प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और गर्म हवाओं से कुछ राहत मिलेगी।

आज किन जिलों में हो सकती है बारिश?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 14 जून को चंडीगढ़ और पंचकूला में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। ये अलर्ट खासतौर पर चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर के लिए है।
इन जिलों में आज भी हीटवेव का अलर्ट
हालांकि बारिश के बीच भी कुछ जिलों में गर्म हवाओं और गर्म रातों का सिलसिला जारी रह सकता है। हीटवेव की चेतावनी इन जिलों में दी गई है:
-
कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जिंद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल।
हरियाणा में 15 जून को भी बारिश, येलो अलर्ट जारी
15 जून को भी राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश का अनुमान है। इस दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, वे हैं:
-
चंडीगढ़, पंचकूला, अम्बाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और यमुनानगर।
तेज हवाएं और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।
16 जून को भी हरियाणा के कई हिस्सों में होगी बारिश
16 जून को भी हरियाणा के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश से जुड़ा अलर्ट जिन जिलों के लिए है, वे इस प्रकार हैं:
-
यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चंडीगढ़, पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल।
14 से 19 जून तक बना रहेगा मौसम का बदलाव
मौसम विभाग ने बताया कि 14 से 19 जून के बीच हरियाणा में रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। इसके साथ ही गरज, चमक, आंधी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।