---Advertisement---

Haryana Weather News: हरियाणा में लगातार 4 दिन से बरस रहे है मेघा, तेज हवाओं के साथ इन जिलों में झमाझम बरसात

By Rohit Kumar

Published On:

Follow Us
Haryana Weather
---Advertisement---

चंडीगढ़ :- हरियाणा में मौसम इन दिनों लगातार बदलता नजर आ रहा है। आज यानी 16 जून को सुबह होते ही पानीपत में बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं झज्जर, सोनीपत और चरखी दादरी जैसे जिलों में आसमान में घने बादल छाए रहे। रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली थी। बारिश की वजह से तापमान में भी खासा बदलाव आया है। जहां पहले अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, वहीं अब यह घटकर 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। कुल मिलाकर तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Haryana Weather
Haryana Weather

अगले चार दिन तक बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आने वाले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, राज्य में इस समय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है, जिसके चलते 19 जून तक मौसम में गतिविधियां बनी रहेंगी।

प्री-मॉनसून हवाओं की दस्तक

डॉ. खीचड़ के अनुसार, 19 जून के बाद राज्य में प्री-मॉनसूनी हवाएं पहुंच सकती हैं। इससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी और तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 जून के आसपास हरियाणा में मानसून प्रवेश करेगा और 3 जुलाई तक यह राज्य के सभी हिस्सों में सक्रिय हो जाएगा।

किन जिलों में होगी बारिश?

16 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल और चरखी दादरी में 25% तक बारिश की संभावना है। वहीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 25% से 50% तक बारिश के आसार हैं। 17 जून को भी कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा 18 और 19 जून को भी प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश जारी रह सकती है।

वंदना गुप्ता

वंदना गुप्ता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो KhabriExpress.net के लिए ऑटोमोबाइल, गैजेट, हरियाणा समाचार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उनकी लेखनी स्पष्ट, विस्तृत और पाठकों के लिए उपयोगी होती है। नवीनतम तकनीक और नीतियों की गहरी समझ के साथ, वे सटीक और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment