नई दिल्ली :- हर महीने की तरह इस बार भी जून 2025 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। 17 जून को तेल कंपनियों ने झारखंड के सभी 24 जिलों के लिए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के नए रेट घोषित किए हैं। इस बार कई जिलों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

अधिकांश जिलों में ₹910.50 है रेट
राजधानी रांची के अलावा धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पलामू, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा और जामताड़ा में एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹910.50 तय की गई है। यह रेट घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लागू होगा।
इन जिलों में सबसे महंगे हैं सिलेंडर
हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिले में गैस सिलेंडर की कीमत ₹912.00 निर्धारित की गई है, जो राज्य में सबसे अधिक है।
यहां सबसे सस्ता मिल रहा है सिलेंडर
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और सरायकेला-खरसावां में रसोई गैस सिलेंडर ₹892.50 में मिल रहा है, जो पूरे राज्य में सबसे सस्ता है। वहीं चाईबासा में सिलेंडर की कीमत ₹902.00 और चतरा में ₹909.50 तय की गई है।
हर जिले में क्यों अलग हैं रेट?
तेल कंपनियां हर महीने रेट संशोधित करती हैं। इन रेट में ट्रांसपोर्टेशन खर्च, टैक्स, डिस्ट्रीब्यूटर मार्जिन जैसी लागत जुड़ती है। इसी वजह से हर जिले में कीमतों में थोड़ा फर्क होता है।
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सुझाव
-
सिलेंडर बुक करते समय सही पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
सब्सिडी के लाभ के लिए गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराएं।
-
बुकिंग की स्थिति और रसीद के लिए SMS या मोबाइल ऐप का उपयोग करें।