---Advertisement---

Haryana Weather Alert: हरियाणा के 18 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट, जानें अगले 3 दिन कहां-कहां बरसेंगे बादल

By Vandana Gupta

Published On:

Follow Us
Haryana Weather Alert
---Advertisement---

चंडीगढ़ :- हरियाणा में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही विभाग ने 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

Haryana Weather Alert
Haryana Weather Alert

आज कहां-कहां हो सकती है बारिश?

आज पंचकूला में तेज बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

प्री-मानसून आज रात से होगा एक्टिव

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज रात से प्री-मानसून सिस्टम सक्रिय हो जाएगा, जिससे अगले 4-5 दिन तक हरियाणा में बारिश की अच्छी संभावना बनी रहेगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि 25 जून तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, जिससे हरियाणा में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

कब और कहां होगी बारिश – 3 दिन का अनुमान

🔸 21 जून:

  • भारी बारिश: कैथल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल

  • हल्की से मध्यम बारिश: हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र

🔸 22 जून:

  • भारी बारिश: पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, झज्जर

  • हल्की से मध्यम बारिश: कैथल, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र

🔸 23 जून:

  • भारी बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल

  • हल्की से मध्यम बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र

कब आएगा मानसून?

मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से सक्रिय हैं। जब दोनों तरफ से हवाएं मिलती हैं, तो अच्छी बारिश होती है।

  • अनुमान है कि 22 जून तक मानसून दिल्ली और आसपास के इलाकों तक पहुंच जाएगा, जबकि सामान्यत: मानसून दिल्ली 30 जून तक आता है।

  • अगले 2-3 दिनों में हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में भी मानसून पहुंच सकता है।

वंदना गुप्ता

वंदना गुप्ता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो KhabriExpress.net के लिए ऑटोमोबाइल, गैजेट, हरियाणा समाचार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उनकी लेखनी स्पष्ट, विस्तृत और पाठकों के लिए उपयोगी होती है। नवीनतम तकनीक और नीतियों की गहरी समझ के साथ, वे सटीक और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Haryana Weather Alert: हरियाणा के 18 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट, जानें अगले 3 दिन कहां-कहां बरसेंगे बादल”

  1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं ।जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

    Reply

Leave a Comment