नई दिल्ली :- हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक Splendor का अब इलेक्ट्रिक अवतार तैयार कर लिया है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए यह एक शानदार विकल्प बन सकता है। आइए जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक स्प्लेंडर के फीचर्स, रेंज, कीमत और बाकी ज़रूरी बातें।
बैटरी और रेंज:
इस बाइक में दिया गया है:
-
3.44kWh का लिथियम आयन बैटरी पैक, जो नई तकनीक से लैस है।
-
एक बार फुल चार्ज में चलती है करीब 220 किलोमीटर।
-
फास्ट चार्जर से 2-3 घंटे में और नॉर्मल चार्जर से 6-7 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
मोटर और स्पीड:
-
इसमें IP68 रेटेड ब्रशलैस डीसी मोटर लगा है।
-
यह मोटर देता है 3 किलोवाट की पीक पावर।
-
बाइक की टॉप स्पीड है 85 किलोमीटर प्रति घंटा।
फीचर्स की भरमार:
इस इलेक्ट्रिक स्प्लेंडर में मिलते हैं कई स्मार्ट फीचर्स, जैसे:
-
डिजिटल स्पीडोमीटर और ओडोमीटर
-
ब्लूटूथ और नेविगेशन सपोर्ट
-
यूएसबी चार्जिंग पोर्ट
-
डिजिटल ट्रिप मीटर
-
कंप्लीट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
-
कड़ी हुक और पैसेंजर फुटरेस्ट
वारंटी की जानकारी:
-
बाइक की बैटरी पर मिलती है 5 साल की वारंटी।
-
साथ ही कंपनी देती है 17,000 किलोमीटर तक की कवरेज वारंटी।
कीमत और खरीदारी कैसे करें?
-
इस इलेक्ट्रिक स्प्लेंडर की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1 लाख रखी जा सकती है।
-
लेकिन खास बात यह है कि आप इसे सिर्फ ₹15,000 की डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकेंगे।
-
जल्द ही यह बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।