चंडीगढ़ :- उत्तर भारत में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। अगर हम हरियाणा राज्य की बात करें तो हरियाणा में गर्मी काफी ज्यादा बढ़ गई है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। हरियाणा के सिरसा जिले में मंगलवार को तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने हरियाणा के 6 जिले में हीट वेव का हाई अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं किन-किन जनों में जिलों में जारी हुआ हाई हीट वेव अलर्ट
हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया हाई हीट वेव अलर्ट
हरियाणा के 6 जिले सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और रोहतक में हीट वेव का हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल और करनाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं 11 अप्रैल के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
हरियाणा में कुछ दिन होगा तापमान में उतार-चढ़ाव
हरियाणा के कुछ जिलों में तीन-चार दिन बूंदाबांदी की संभावना बताई गई है, जिससे हरियाणा में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हरियाणा में अभी तक सबसे ज्यादा तापमान सिरसा व नारनौल में दर्ज किया गया है। वही सबसे कम तापमान पानीपत और जींद में दर्ज किया गया है। आने वाले समय में हरियाणा में तापमान बढ़ने वाला है, साथ ही गर्म हवाएं भी चलने वाली है, जिससे घर से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।