---Advertisement---

दिल्ली में महिलाओ के लिए जरुरी अपडेट, अब DTC बस में फ्री सफर के लिए तैयार रखें ये डॉक्युमेंट

By Vandana Gupta

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

नई दिल्ली :- दिल्ली की डीटीसी बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अभी तक दिल्ली की डीटीसी बसों में महिलाएं पिंक टिकट लेकर फ्री सफर का लाभ उठा सकती थी। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने पिंक टिकट को खत्म करने का ऐलान किया है। अब पिंक टिकट की जगह लाइफटाइम फ्री स्मार्ट कार्ड लांच किया जाएगा। आईए जानते हैं महिलाएं कैसे बनवा सकती हैं अपना लाइफटाइम फ्री स्मार्ट कार्ड।

दिल्ली में महिलाओं के जल्द बनेंगे फ्री स्मार्ट कार्ड

दिल्ली की डीटीसी बसों में मुफ्त सफर करने के लिए दिल्ली सरकार ने 2019 में पिंक टिकट स्कीम को शुरू किया था जिसे अब बंद किया जाएगा। पिंक टिकट स्कीम की जगह अब दिल्ली में महिलाओं के फ्री स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए 25 अप्रैल से स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। अभी दिल्ली सरकार द्वारा केवल फ्री स्मार्ट कार्ड बनाने की घोषणा की गई है। इसमें ऑफिशियल मोहर लगना बाकी है। फ्री स्मार्ट कार्ड बनने के बाद महिलाओं को डीटीसी बस में सफर करने के लिए कोई टिकट लेने की जरूरत नहीं है। महिलाएं स्मार्ट कार्ड की मदद से फ्री सफर का लाभ उठा सकती हैं ।

कैसे बनेगा फ्री स्मार्ट कार्ड और किन महिलाओं को मिलेगा इसका लाभ

दिल्ली में जल्द ही महिलाओं के लिए फ्री स्मार्ट कार्ड बनाने शुरू किए जाएंगे। इसके लिए महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीद है कि 25 अप्रैल से यह फ्री स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद महिलाएं पास के डीटीसी बस डिपो से अपना स्मार्ट कार्ड ले सकती है। दिल्ली सरकार द्वारा जल्द शुरू की जाने वाली फ्री स्मार्ट कार्ड योजना के तहत केवल दिल्ली की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। स्मार्ट कार्ड योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला के लिए प्रमाण पत्र जरूरी है। जो महिलाएं नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, समेत एनसीआर के एड्रेस पर रह रही हैं उन्हें फ्री स्मार्ट कार्ड नहीं दिया जाएगा।

वंदना गुप्ता

वंदना गुप्ता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो KhabriExpress.net के लिए ऑटोमोबाइल, गैजेट, हरियाणा समाचार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उनकी लेखनी स्पष्ट, विस्तृत और पाठकों के लिए उपयोगी होती है। नवीनतम तकनीक और नीतियों की गहरी समझ के साथ, वे सटीक और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment