---Advertisement---

Indian Railway News: भारतीय रेलवे का यात्रियों को बड़ा गिफ्ट, अब स्लीपर के टिकट में ले सकेंगे 2nd AC का मजा

By Rohit Kumar

Published On:

Follow Us
Indian Railway News
---Advertisement---

नई दिल्ली :- अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। भारतीय रेलवे ने टिकट अपग्रेडेशन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब ज्यादा यात्रियों को बेहतर कोच में सफर करने का मौका मिलेगा – वो भी बिना कोई अतिरिक्त पैसा दिए।

Indian Railway News
Indian Railway News

क्या है नया नियम?

अब अगर आपके पास स्लीपर क्लास का टिकट है और ट्रेन का चार्ट बनने के बाद सेकंड AC में सीटें खाली हैं, तो आपका टिकट सीधे सेकंड AC में अपग्रेड किया जा सकता है।

पहले यह सुविधा सिर्फ थर्ड AC तक ही सीमित थी, लेकिन अब रेलवे ने इसे बढ़ाकर सेकंड AC तक कर दिया है।

किन-किन क्लास में मिलेगा अपग्रेड?

रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए यात्रियों को अब ये अपग्रेड मिल सकता है:

  • स्लीपर क्लास से: अब टिकट थर्ड AC के बजाय सेकंड AC तक अपग्रेड हो सकेगा।

  • सेकंड सीटिंग (Chair Car): यदि सामान्य चेयर कार की सीट बुक है और AC चेयर कार में जगह खाली है, तो अपग्रेड वहीं किया जाएगा।

  • AC चेयर कार से: टिकट एक्जीक्यूटिव क्लास में बदला जा सकेगा।

  • सेकंड AC से: यदि फर्स्ट AC में सीटें खाली हैं, तो सेकंड AC का टिकट भी अपग्रेड किया जा सकता है।

कैसे मिलेगा फायदा?

  • आपको बुकिंग के समय IRCTC पर ‘ऑटो अपग्रेड’ का विकल्प चुनना होगा।

  • अपग्रेड सिर्फ कन्फर्म टिकट पर ही होगा।

  • अगर कोई यात्री अपग्रेड होने के बाद टिकट रद्द करता है, तो रिफंड उसी क्लास के हिसाब से मिलेगा, जिसमें टिकट पहले बुक था।

यह सुविधा कब से है?

रेलवे ने यह ऑटो अपग्रेड स्कीम साल 2006 में शुरू की थी, लेकिन अब इसे और बेहतर बनाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को फायदा मिल सके।

क्या होगा फायदा?

  • ट्रेन की खाली सीटों का बेहतर इस्तेमाल होगा।

  • यात्रियों को बिना एक्स्ट्रा पैसा दिए बेहतर कोच में सफर का मौका मिलेगा।

  • रेलवे की सेवाओं में सुधार और यात्रियों की संतुष्टि बढ़ेगी।

वंदना गुप्ता

वंदना गुप्ता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो KhabriExpress.net के लिए ऑटोमोबाइल, गैजेट, हरियाणा समाचार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उनकी लेखनी स्पष्ट, विस्तृत और पाठकों के लिए उपयोगी होती है। नवीनतम तकनीक और नीतियों की गहरी समझ के साथ, वे सटीक और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment