भिवानी :- जल्दी हरियाणा में जमीनों के रेट में बूम देखने को मिल सकता है। हरियाणा सरकार के द्वारा हरियाणा के 10 जिलों में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के लिए बता दे जल्दी 10 जिलों में जमीन के भाव आसमान छू सकते हैं। यदि हरियाणा में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित होती है तो इससे रोजगार के साथ-साथ विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
इन दस जिलों ले नाम हुए फाइनल
बता दे हरियाणा सरकार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, सिरसा, भिवानी, नारनौल, जींद, कैथल और अंबाला जिले में यह टाउनशिप विकसित की जाएगी। जिससे हरियाणा के जमीनों के भाव में बढ़ोतरी के आसार हैं। इसके साथ-साथ हरियाणा सरकार के द्वारा कई अनेक हाईवे का भी निर्माण किया जाएगा। जिससे हरियाणा की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार होगा। वही इंडस्ट्रियल टाउनशिप ऐसे जिलों में जिलों में ऐसी जगह बनाई जाएगी जहां से जहां नजदीक में पहले से ही कोई हाईवे बना हुआ है। ताकि माल की आवाज अभी में कोई भी परेशानी ना आए।