---Advertisement---

दामाद के प्यार में परिवार को भूली सास, थाने में जा दामाद से शादी की जिद पर अड़ी

By Rohit Kumar

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

नई दिल्ली :- बेटी के की शादी से चंद दिन पहले दामाद के साथ फरार होने वाली स वापस लौट आई है। लेकिन अभी तक उसके इरादे ज्यो के त्यों हैं। महिला अभी भी अपने दामाद राहुल के साथ रहने पर की जिद पकड़ी हुई है। वहीं जब थाने में पति और बच्चों ने मां से घर चलने की प्रार्थना की तो महिला ने साफ तौर पर मना कर दिया महिला। अनीता का कहना है कि अब वह राहुल ही उसका पति है और वह अपने दामाद के साथ ही रहेगी। जानकारी के लिए बता दें उसे दिन पहले ही अनीता नाम की महिला जो की दामाद राहुल के साथ बेटी की शादी से कुछ दिन पहले ही फरार हो गई थी। वह अब कुछ दिनों के बाद वापस आ गई है। अभी पुलिस के द्वारा अनीता और राहुल दोनों को ही कस्टडी में रखा गया है।

पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

SHO ऑफिस में पति और बच्चों ने महिला से भाहुक होकर घर जाने की बात कही लेकिन अनीता ने साफ तौर पर साथ जाने के लिए मना कर दिया। वहीं उसका कहना है कि अब राहुल ही उसका पति है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। हालांकि डीएसपी महेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक पारिवारिक मामला है। जिसमें दोनों पक्षों के काउंसलिंग जारी है। जो भी आरोप लगे हैं उनकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। यदि ऐसे में कोई भी साक्ष्य सामने आते हैं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

साथ रहना चाहता है पति

वहीं अनीता के पति जितेंद्र का कहना है कि वह अपनी पत्नी को किसी भी हालत में तलाक नहीं देना चाहता क्योंकि उसके बच्चे अभी छोटे हैं। जितेंद्र ने बताया कि उसके बच्चे माँ के बिना बहुत परेशान है और उन्हें ही को संभालना पड़ रहा है। जितेंद्र ने मीडिया को दी हुई जानकारी में बताया कि उसकी पत्नी जाते समय घर से 350000 रुपए नगद, 5 लाख रुपए के जेवर और शादी के लिए रखे ₹100000 के सिक्के लेकर चली गई थी। अब वह इन चीजों की भी पत्नी से वापसी चाहते हैं। वहीं जितेंद्र ने होने वाले दामाद राहुल पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

वंदना गुप्ता

वंदना गुप्ता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो KhabriExpress.net के लिए ऑटोमोबाइल, गैजेट, हरियाणा समाचार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उनकी लेखनी स्पष्ट, विस्तृत और पाठकों के लिए उपयोगी होती है। नवीनतम तकनीक और नीतियों की गहरी समझ के साथ, वे सटीक और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment