---Advertisement---

New Toll Rule: टोल टैक्स को लेकर बड़ा बदलाव जल्द, अब हाइवे पर ज‍ितनी कार चलेगी उतना ही कटेगा टोल

By Rohit Kumar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

नई दिल्ली :- अगर आप अक्सर अपनी कार से लंबी दूरी तय करते हैं तो सरकार की नई टोल पॉलिसी की ये खबर आपके लिए खुशखबरी है। जल्द ही केंद्र सरकार एक नई टोल प्रणाली लागू करने जा रही है, जिससे एक्सप्रेसवे और नेशनल हाइवे पर सफर करना और आसान व सस्ता हो जाएगा।

क्या है नई टोल पॉलिसी?

सूत्रों के मुताबिक, नई टोल पॉलिसी के तहत अब जितनी दूरी आप हाईवे पर तय करेंगे, उतना ही टोल टैक्स देना होगा। यानी अगर आपने केवल 20 या 30 किलोमीटर की यात्रा की है, तो पूरा टोल नहीं देना होगा। अभी तक जो टोल सिस्टम है उसमें आपको तय रेट देना पड़ता है, चाहे आप पूरा सफर करें या आधा।

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?

  • हर वाहन में FASTag पहले से होता है।

  • अब टोल प्लाजा पर कैमरे और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (ANPR) लगाए जाएंगे, जो गाड़ी की एंट्री और एग्जिट पॉइंट को रिकॉर्ड करेंगे।

  • इस रिकॉर्ड के आधार पर ही टोल चार्ज की गणना होगी।

  • पूरा सिस्टम GPS आधारित होगा, जो आपकी गाड़ी की मूवमेंट को ट्रैक करेगा।

  • टोल की रकम सीधे FASTag अकाउंट से अपने आप कट जाएगी।

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, औसतन हर 100 किमी की यात्रा पर ₹50 तक का चार्ज लगेगा।

क्या हट जाएंगे टोल प्लाजा?

जी हां, इस नई पॉलिसी के बाद सरकार का लक्ष्य टोल प्लाजा को हटाना है, ताकि सफर के दौरान वाहन बिना रुके निकल सकें। इससे ट्रैफिक जाम, समय की बर्बादी और ईंधन की खपत कम होगी।

नई नीति से क्या होंगे फायदे?

  • जितनी दूरी तय करेंगे, उतना ही टोल देंगे, इससे पैसे की बचत होगी।

  • लंबी कतारों और रुकावटों से छुटकारा मिलेगा।

  • सफर तेज, सुविधाजनक और कम खर्चीला होगा।

  • यह प्रणाली पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी।

कब लागू होगी नई पॉलिसी?

फिलहाल सरकार इस पर तेजी से काम कर रही है और FASTag सिस्टम को और आधुनिक बनाया जा रहा है। बहुत जल्द इसे देशभर में लागू कर दिया जाएगा।

वंदना गुप्ता

वंदना गुप्ता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो KhabriExpress.net के लिए ऑटोमोबाइल, गैजेट, हरियाणा समाचार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उनकी लेखनी स्पष्ट, विस्तृत और पाठकों के लिए उपयोगी होती है। नवीनतम तकनीक और नीतियों की गहरी समझ के साथ, वे सटीक और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment